15 नवंबर को नगर परिषद सभागार में होगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन
केकड़ी , 14 नवंबर। भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को राज्य के सभी जिले सहित जिला मुख्यालय केकड़ी में भी जिला स्तरीय समारो
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 14, 2024 • 8:45 AM IST
Share This Story
केकड़ी , 14 नवंबर। भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को राज्य के सभी जिले सहित जिला मुख्यालय केकड़ी में भी जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जमुई बिहार से वर्चुअल रूप से जुड़कर इस समारोह का शुभारंभ करेंगे और पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों के हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। जनजातीय गौरव दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम का लाईव प्रसारण एवं पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों में संवाद एवं प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर नगर परिषद सभागार में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण का भी शामिल होना प्रस्तावित है।

उल्लेखनीय है कि पी.एम. जनमन एवं ’’धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’’ के तहत ग्राम स्तर, विकासखंड स्तर एवं जिला स्तर पर योजनाओं का प्रचार-प्रसार के साथ ही सभी चिन्हांकित ग्रामों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा ।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago