2.50 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, दर्जनों मामलों में वांछित था
केकड़ी, 20 सितम्बर। पुलिस थाना केकड़ी सदर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट के फरार वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घ
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 20, 2025 • 1:23 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 20 सितम्बर। पुलिस थाना केकड़ी सदर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट के फरार वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था। 5 अप्रैल 2025 को गुलगांव बजरी नाके पर दो बदमाश पिस्टल दिखाकर 2.50 लाख रुपये की लूट कर फरार हो गए थे। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश निवासी कौशल गुर्जर (24) पुत्र सिकंदर गुर्जर, निवासी पारसेन, थाना बिजौली, जिला ग्वालियर के रूप में हुई।

घटना के बाद से आरोपी फरार था। थानाधिकारी नाहरसिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को ग्वालियर से केकड़ी न्यायालय में बापर्दा पेश कर गिरफ्तार किया। आरोपी पर दर्जनों आपराधिक प्रकरण विभिन्न जिलों में दर्ज हैं, जिनमें चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और डकैती की धाराएं शामिल हैं। कार्रवाई में उपनिरीक्षक नाहरसिंह सहित हेडकांस्टेबल सम्पतराज, राजेश, कांस्टेबल लालाराम, जीतराम, केदारसिंह, रंगलाल, पदम व रामवतार शामिल रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago