28 जुलाई को बंद रहेंगे अजमेर जिले के स्कूल और आंगनबाड़ी, भारी बारिश की आशंका, अजमेर में प्री-प्राइमरी से 12वीं तक अवकाश
अजमेर, 27 जुलाई – मौसम विभाग द्वारा 28 जुलाई को अजमेर जिले में भारी वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए जिले के सभी आंग
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 27, 2025 • 8:16 AM IST
Share This Story
अजमेर, 27 जुलाई – मौसम विभाग द्वारा 28 जुलाई को अजमेर जिले में भारी वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा अजमेर द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के आधार पर जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट लोकबंधु ने यह आदेश जारी किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा, लेकिन समस्त शिक्षण संस्थाओं का शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय स्टाफ पूर्ववत समय पर उपस्थित रहेगा।
जिला प्रशासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इस आदेश की अवहेलना करने वाले किसी भी सरकारी या निजी विद्यालय के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि भारी बारिश के दौरान संभावित जोखिमों से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago