30 जून तक कराना होगा ई केवाईसी
केकड़ी, 24 जून। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा योजना में चिन्हित समस्त परिवार जनो का उचित मूल्य दुकानों पर पोस मशीन के माध्यम से ई-केवाईसी द्
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 24, 2024 • 8:06 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 24 जून। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा योजना में चिन्हित समस्त परिवार जनो का उचित मूल्य दुकानों पर पोस मशीन के माध्यम से ई-केवाईसी द्वारा सत्यापन कराया जा रहा है। यह 30 जून 2024 तक शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाना है।

जिला रसद अधिकारी मोहनलाल देव ने बताया कि केकडी जिले में खाद्य सुरक्षा योजना में 3 लाख 99 हजार 210 सदस्य चिन्हित है । इनमे से अभी तक 2 लाख 77 हजार 981 सदस्यों यानि 69.63 प्रतिशत की इ केवाईसी हो चुकी हैं। ई- केवाईसी से परिवार अपनी निकटतम किसी भी उचित मूल्य दुकान पर जाकर ई-केवाईसी सत्यापन शीघ्र करावें ताकि उनको राशन सामग्री सुगमता से जारी रहे। ई-केवाईसी परिवार के सभी सदस्य जिनका नाम राशन कार्ड में अंकित है सभी की अनिवार्य है। जिले में कार्यरत समस्त उचित मूल्य दुकानदारों को भी अलग से लाभार्थियो की शत-प्रतिशत ई-केवाईसी करवाने हेतु निर्देशित किया गया है ।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
3 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
6 days ago