551 छात्रों ने जय श्री राम के उद्घोष से गूंजा पटेल मैदान
केकड़ी: श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी में 22 जनवरी 2025 को भगवान श्री राम मंदिर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पटेल मैदान में हर्षोल्लास के साथ राम
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 22, 2025 • 7:25 AM IST
Share This Story
केकड़ी: श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी में 22 जनवरी 2025 को भगवान श्री राम मंदिर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पटेल मैदान में हर्षोल्लास के साथ रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एमएलडी संस्थान के सचिव चंद्रप्रकाश दुबे द्वारा भगवान श्री राम के प्रतिरूप के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।

कार्यक्रम में 551 छात्र-छात्राओं ने "जय श्री राम" के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बना दिया। साथ ही, 101 छात्रों ने धनुष और बाण का प्रतिरूप बनाकर भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इसके बाद हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। विद्यालय के आचार्यों और दीदियों ने भजनों की प्रस्तुतियों से भक्तिमय वातावरण तैयार किया।

सचिव चंद्रप्रकाश दुबे ने अपने उद्बोधन में भगवान राम के आदर्शों और मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "भगवान राम हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक हैं, और उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक है। प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पारीक ने अयोध्या की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता पर चर्चा करते हुए बताया कि राम मंदिर का निर्माण भगवान राम के जन्मस्थान की याद में किया गया है। उन्होंने कहा, "तुलसीदास जी ने भगवान राम के बाल स्वरूप को 'रामलला' कहा था, जो हिंदू धर्म की महान परंपरा का प्रतीक है। कार्यक्रम के अंत में भगवान राम की आरती की गई। सभी छात्र-छात्राओं को मिठाई वितरित की गई, और शांति मंत्र का उच्चारण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago