68वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता: कराटी, दौलतपुरा और देवलियाकलां की टीमें दूसरे दिन की विजेता
केकड़ी, 16 सितम्बर। सापंदा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के तत्वावधान में आयोजित 14 वर्ष आयुवर्ग की 68वीं जिला स्तरीय
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 16, 2024 • 7:14 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 16 सितम्बर। सापंदा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के तत्वावधान में आयोजित 14 वर्ष आयुवर्ग की 68वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित मैचों में कराटी, दौलतपुरा व देवलियाकलां की टीमें बेहतर प्रदर्शन के साथ विजेता रही।

क्रीड़ा प्रतियोगिता के संयोजक एस एन खंडेलवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रथम मैच गुरुकुल केसरी सी सै स्कूल, बांदनवाड़ा व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कराटी के मध्य हुआ, जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कराटी विजय रही। द्वितीय मैच महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, बांदनवाड़ा व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, दौलतपुरा के मध्य हुआ, जिसमें राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, दौलतपुरा विजयी रही। तृतीय मैच श्री सुधा सागर स्कूल, केकड़ी व पहल पब्लिक उच्च प्राथमिक विद्यालय, देवलियाकलां के मध्य हुआ जिसमें पहल पब्लिक उच्च प्राथमिक विद्यालय, देवलियाकलां विजयी रही। शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्त तकनीकी सलाहकार कृष्ण गोपाल मीणा ने सभी खिलाड़ियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago