Local News
रात्रि में दुकान में नकबजनी: तीन आरोपी गिरफ्तार, 22 तेल के पीपे बरामद
Local News • REUTERS
Anmol Sen
Reporter
Mar 22, 2026 • 9:12 AM IST
Share This Story
अजमेर। शहर में बढ़ती नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना क्लॉक टॉवर की टीम ने रात्रि में दुकान के गोदाम का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए 22 टिन तेल के पीपे बरामद किए हैं।पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जागिड़ एवं पुलिस उप अधीक्षक मनीष बडगूजर के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी भीखाराम काला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 मार्च 2026 को परिवादी लेखराज गोलानी निवासी विकास कॉलोनी, फॉयसागर रोड ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनके पडाव स्थित जनता मार्केट के गोदाम के ताले अज्ञात बदमाशों ने रात में तोड़ दिए और वहां से 22 टिन तेल के पीपे चोरी कर ले गए। इस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने अजहर खान, सलीम एवं असरफ हुसैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने वारदात कबूल कर ली।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पूरा माल बरामद कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी गहन पूछताछ की जा रही है।टीम में शामिल पुलिसकर्मी:थानाधिकारी भीखाराम काला, राजेश शर्मा, बनवारीलाल, बल्लभराम, ओमप्रकाश एवं जितेंद्र की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 1 month ago
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Local News • 1 month ago
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
Local News • 1 month ago
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Local News • 2 months ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
Local News
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
Local News
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago