Local News
मांगलोद माता मंदिर में पुजारियों पर तानाशाही व मारपीट के आरोप, दाधीच समाज ने सौंपा ज्ञापन
Local News • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 23, 2026 • 12:49 PM IST
Share This Story
केकड़ी, 23 मार्च : गोठ मांगलोद माता जी मंदिर में पुजारियों के तानाशाही रवैये एवं दाधीच समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर केकड़ी दाधीच समाज में रोष व्याप्त है। समाज के लोगों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि मंदिर दाधीच समाज की कुलदेवी का प्रमुख आस्था स्थल है, जहां समाज के सैकड़ों श्रद्धालु नियमित रूप से पूजा-अर्चना व दर्शन के लिए पहुंचते हैं। आरोप है कि मंदिर में पुजारियों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है तथा तानाशाही रवैया अपनाया जाता है।
समाज के अनुसार गत दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा इस व्यवहार का विरोध करने पर पुजारियों ने उनके साथ मारपीट कर दी जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद समाज में आक्रोश फैल गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान सुरेंद्र जोशी, छीत्तरमल दाधीच, अजयकांत, रोहित त्रिपाठी, कमल शर्मा, अशोक व्यास, राजेंद्र आचार्य, विष्णु, टिंकू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 3 months ago
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Local News • 3 months ago
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
Local News • 3 months ago
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Local News • 3 months ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
Local News
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
3 months ago
Local News
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
3 months ago