विविध कार्यक्रमों के साथ सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी केकड़ी में महावीर जयंती, सैंकड़ों युवा करेंगे रक्तदान
महावीर जयंती के अवसर पर केकड़ी में सकल जैन समाज द्वारा सोमवार को धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य आयोजन होगा। सुबह प्रभात फेरी, ध्वजारोहण व शत्रुघ्न गौतम की उपस्थिति में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद वात्सल्य भोज व शाम को आरती-भक्ति कार्यक्रम होंगे। 28-29 मार्च को महिला मंडलों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जयंती से एक दिन पूर्व रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।
Local News • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 26, 2026 • 10:43 AM IST
Share This Story
दिगम्बर जैन समाज के अरिहंत बज ने बताया कि जयंती महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को प्रातः पांच बजे भक्तिभाव पूर्वक नगर के सभी प्रमुख मार्गों से होकर प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह सवा आठ बजे दिगम्बर जैन चैत्यालय प्रांगण में मुख्य अतिथि केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम व समाज के वयोवृद्ध जनों द्वारा जैन ध्वजारोहण किया जाएगा। तत्पश्चात आर्यिका विनीतश्री माताजी ससंघ के सानिध्य में सुबह नौ बजे नगर में भगवान को रथ में विराजमान कर भव्यातिभव्य विशाल शोभायात्रा जुलूस निकाला जाएगा।
शोभायात्रा सम्पन्न होने के पश्चात सुबह ग्यारह बजे आदिनाथ वाटिका में सकल जैन समाज का वात्सल्य भोज होगा। जयंती के मौके पर जैन समाज के श्रद्धालु अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। जुलूस में महिलाएं केसरिया परिधान व पुरुष वर्ग श्वेत वस्त्र धारण करेंगे। रात्रि में सात बजे भगवान की आरती व भक्ति संगीत का आयोजन होगा। महावीर जयंती महोत्सव के अंतर्गत 28 व 29 मार्च को महिला महासमिति एवं दिगम्बर जैन महिला मंडल द्वारा 'मेरे महावीर झुले पलना' व अन्य आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।
रक्तदान शिविर
भगवान महावीर की 'जीओ और जीने दो' की अवधारणा को साकार करते हुए केकड़ी में महावीर जयंती के पावन अवसर पर सकल जैन समाज द्वारा एक दिवस पूर्व रविवार को दिगम्बर जैन स्कूल प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अग्रवाल समाज चौरासी की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष अनिल मित्तल ने बताया कि समाज में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह है। उन्होनें कहा कि यह शिविर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा का प्रतीक है। जिसका उद्देश्य है कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके और उनकी जान बचाई जा सके। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में पहुंचकर इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनें और जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में अपना अमूल्य योगदान दें।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago