N A
भिनाय थाना पुलिस ने देवलिया कलॉ में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 06, 2025 • 6:44 AM IST
Share This Story
भिनाय थाना पुलिस ने देवलिया कलॉ में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश और वृताधिकारी हर्षित शर्मा की सुपरविजन में चल रहे विशेष अभियान के दौरान थानाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में बनी टीम ने कार्रवाई करते हुए सत्यनारायण उर्फ सत्तू तेली निवासी देवलिया कलॉ को पकड़ा।
प्रार्थी सूर्यभान सिंह ने 20 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 नवंबर को उसके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूर्व चालानशुदा अपराधियों व संदिग्धों की निगरानी की और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को डिटेन कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गए गहने—चांदी का सिक्का, चांदी की पायल की एक जोड़ी, सोने की नाक की लोंग—और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 90 हजार रुपये है। गिरफ्तार आरोपी सत्यनारायण उर्फ सत्तू तेली पुत्र हजारीलाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी देवलिया कलॉ है। कार्रवाई में पुलिस टीम के ओमप्रकाश निरीक्षक, हैडकांस्टेबल बनवारीलाल, कांस्टेबल भागचंद, मनमोहन और सुनील की सराहनीय भूमिका रही। प्रकरण में आगे की जांच जारी है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago