N A
केकड़ी- अजमेर रोड स्थित आलोक विज्ञान महाविद्यालय, केकड़ी में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन मंगलवार को जागरूकता
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 23, 2025 • 4:26 AM IST
Share This Story
केकड़ी- अजमेर रोड स्थित आलोक विज्ञान महाविद्यालय, केकड़ी में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन मंगलवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्य कल्याण सिंह गौड ने बताया कि रैली को केकड़ी कोर्ट परिसर से न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम गुप्ता तथा जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष सीताराम कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

व्याख्याता पूरणमल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम गुप्ता ने अपने संबोधन में मतदान नियमों की जानकारी और यातायात सुरक्षा के प्रति सतर्कता को सभी का दायित्व बताया। उन्होंने जागरूकता रैली के माध्यम से आमजन को सचेत करने के लिए स्वयंसेवकों की सराहना की।
रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने “वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है”, “लोकतंत्र का आधार, वोट न हो कोई बेकार”, “सड़क सुरक्षा की यही पुकार, बिना हेलमेट सब बेकार”, तथा “आपका भविष्य आपके हाथ, कृपया हेलमेट रखें साथ” जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया। रैली कोर्ट परिसर से प्रारंभ होकर पुलिस थाना रोड, नगर पालिका, पटेल मैदान के सामने से होते हुए अजमेर रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के आगे महाविद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।रैली के आयोजन में व्याख्याता रतनलाल खटीक, मोहम्मद आफताब, नितेश जीनगर, नरेश धाकड़, मीना शर्मा, अरविंद नेगी एवं शिवनारायण साहू का सहयोग रहा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago