Local News
बोर्ड परीक्षाओं में श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी का दबदबा, परिणाम रहा शत-प्रतिशत
Local News • REUTERS
Anmol Sen
Reporter
Mar 25, 2026 • 11:19 AM IST
Share This Story
केकड़ी। श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी, केकड़ी ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता का परचम लहराया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पारीक ने बताया कि कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं के घोषित परीक्षा परिणामों में विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा है, जो संस्था की उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था को दर्शाता है।उन्होंने बताया कि कक्षा 5वीं में कुल 35 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 17 ने ‘A’ ग्रेड और 18 ने ‘B’ ग्रेड प्राप्त किया। वहीं कक्षा 8वीं में 65 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 18 विद्यार्थियों ने ‘A’ ग्रेड तथा 44 ने ‘B’ ग्रेड हासिल कर जिले की वरीयता सूची में स्थान बनाया। सभी विद्यार्थी ससम्मान उत्तीर्ण हुए, जिससे विद्यालय की गौरवशाली परंपरा और मजबूत हुई है।परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बन गया। प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पारीक, प्रधानाचार्या विनीता जोशी एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।संस्था के निदेशक अनिरुद्ध दुबे ने इस सफलता को शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के कठोर परिश्रम का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शिक्षा के उच्च स्तर को बनाए रखने के लिए संस्था प्रतिबद्ध रहेगी।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। अभिभावकों ने विद्यालय के अनुशासित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सराहना की।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 3 months ago
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Local News • 3 months ago
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
Local News • 3 months ago
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Local News • 3 months ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
Local News
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
3 months ago
Local News
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
3 months ago