Local News
पंचायती राज चुनावों में EWS आरक्षण की मांग, श्री प्रताप फाउंडेशन ने सौंपा ज्ञापन
केकड़ी में श्री प्रताप फाउंडेशन ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर पंचायती राज चुनावों में आर्थिक कमजोर वर्ग (EWS) को 10% आरक्षण देने की मांग की, ताकि स्थानीय निकायों में उनका प्रतिनिधित्व बढ़ सके।
Local News • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 25, 2026 • 8:38 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 25 मार्च। श्री प्रताप फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार को कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) केकड़ी को ज्ञापन सौंपकर आगामी पंचायती राज चुनावों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग उठाई।ज्ञापन में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा संविधान के 103वें संशोधन के तहत EWS वर्ग को सरकारी नौकरियों एवं शिक्षण संस्थानों में आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है, लेकिन स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं में इस वर्ग का प्रतिनिधित्व नगण्य बना हुआ है।प्रतिनिधियों ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि राजस्थान की कई पंचायत समितियों एवं जिला परिषदों में आर्थिक रूप से कमजोर अनारक्षित वर्ग की भागीदारी 10 प्रतिशत से भी कम है, जिससे उन्हें पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है।इस दौरान निवर्तमान प्रधान होनहार सिंह सापून्दा, जसवंत सिंह डोराई, भगवान सिंह देवगांव, भंवर सिंह देवगांव, गोपाल सिंह बिलिया, सत्यनारायण सिंह पिपलाज, देबिराज सिंह लसाडिया, अमराव सिंह सोलंकी, गिरधर सिंह छाबड़िया, रामवतार सिखवाल, देवेंद्र सिंह हरपुरा, महेंद्र सिंह धूवालिया, चंद्रवीर सिंह कन्नौज, रविन्द्र सिंह पिपलाज सहित कई लोग मौजूद रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 3 months ago
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Local News • 3 months ago
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
Local News • 3 months ago
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Local News • 3 months ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
Local News
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
3 months ago
Local News
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
3 months ago