Local News
धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीराम जन्मोत्सव, निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा
केकड़ी में सकल पंच चौरासी तेलियान पंचायत द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा, सामूहिक विवाह सम्मेलन, महाआरती एवं सामाजिक भोज का आयोजन किया जाएगा।
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 25, 2026 • 8:46 AM IST
Share This Story
केकड़ी। सकल पंच चौरासी तेलियान पंचायत (बड़ा धड़ा) द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव (रामनवमी) का पर्व इस वर्ष हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी सजाकर नगर के विभिन्न मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।मीडिया प्रभारी सुरेश जेतवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री श्री 1008 श्री सीतारामजी महाराज तेलियान मंदिर से प्रातः 9:30 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। शोभायात्रा में घोड़ी-बग्गी, गाजे-बाजे एवं ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान श्रीराम की झांकी नगर के प्रमुख मार्गों—तीन बत्ती चौराहा, अजमेरी गेट, घंटाघर, सदर बाजार, खिड़की गेट, मीर बावड़ी व अस्पताल रोड—से होकर निकाली जाएगी।उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के साथ तेलियान समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने वाले नवविवाहित जोड़ों की निकासी भी साथ-साथ चलेगी। इसके पश्चात भगवान श्रीराम की महाआरती आयोजित की जाएगी।दोपहर 1:30 बजे सामूहिक विवाह सम्मेलन में पंडित राधा शरण शर्मा के सान्निध्य में तुलसी शालिग्राम के साथ नवयुगल दंपत्तियों का वैदिक विधि से यज्ञ-हवन कर सात फेरे संपन्न कराए जाएंगे। वहीं शाम 5 बजे समाज द्वारा सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 3 months ago
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Local News • 3 months ago
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
Local News • 3 months ago
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Local News • 3 months ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
Local News
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
3 months ago
Local News
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
3 months ago