केकड़ी। 5वीं व 8वीं बोर्ड परीक्षा में श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता का परचम लहराया है। मंगलवार को घोषित नतीजों के अनुसार दोनों परिक्षाओं में विद्यालय का परीक्षा परिणाम न केवल शतप्रतिशत रहा, बल्कि सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। अधिकांश विद्यार्थियों ने 'ए' ग्रेड अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इन परिक्षाओं में स्कूल के कुल 85 विद्यार्थियों में से 79 ने 81 से 100 प्रतिशत के बीच अंक लेकर 'ए' ग्रेड अर्जित की, इनमें 53 विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने सभी विषयों में 'ए' ग्रेड हासिल की है। जबकि 6 विद्यार्थियों ने 61 से 80 प्रतिशत के बीच अंक लेकर 'बी' ग्रेड अर्जित की। स्कूल का कोई भी विद्यार्थी 'बी' ग्रेड से नीचे नहीं रहा।
प्रधानाचार्य एस एन खण्डेलवाल ने बताया कि 5वीं बोर्ड परीक्षा में स्कूल के कुल 36 विद्यार्थियों में से 32 ने 81 से 100 प्रतिशत के बीच अंक लेकर 'ए' ग्रेड अर्जित की, इनमें 16 विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने सभी विषयों में 'ए' ग्रेड हासिल की है। जबकि 4 विद्यार्थियों ने 61 से 80 प्रतिशत के बीच अंक लेकर 'बी' ग्रेड अर्जित की। पांचवीं बोर्ड में सभी विषयों में 'ए' ग्रेड हासिल करने वाले 16 विद्यार्थियों में आदित्य साहू पुत्र राम अवतार साहू, आराध्या अग्रवाल पुत्री अखिलेश अग्रवाल, आरव साहू पुत्र सुरेश साहू, आश्वी काबरा पुत्री सुमित काबरा, अनय माहेश्वरी पुत्र आशीष कुमार जेथलिया, अयान जैन पुत्र अंकित जैन, दिव्यांशी मीणा पुत्री शंभू लाल मीणा, गीतांश जैन पुत्र शीतल कुमार जैन, ग्रेयांश चौधरी पुत्र राजू लाल चौधरी, कपिल सोनी पुत्र शिव प्रकाश सोनी, नमन जैन पुत्र पंकज जैन, नीरांशी जैन पुत्री आनंद कुमार जैन, पहल जैन पुत्री संदीप पाटनी, पलक जैन पुत्री सुरेंद्र कुमार जैन, पूर्णिमा पुत्री ऋषिराज साहू एवं प्रियांशी मुणोथ पुत्री अभिषेक मुणोथ शामिल है।
इसी प्रकार 8वीं बोर्ड परीक्षा में स्कूल के कुल 49 विद्यार्थियों में से 47 ने 81 से 100 प्रतिशत के बीच अंक लेकर 'ए' ग्रेड अर्जित की, इनमें 37 विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने सभी विषयों में 'ए' ग्रेड हासिल की है। जबकि दो विद्यार्थियों ने 61 से 80 प्रतिशत के बीच अंक लेकर 'बी' ग्रेड अर्जित की। आठवीं बोर्ड में सभी विषयों में 'ए' ग्रेड हासिल करने वाले 37 विद्यार्थियों में आरव सोनी पुत्र बुद्धिप्रकाश, आर्जव जैन पुत्र रूपेंद्र कुमार, अंश गदिया पुत्र अनिल गदिया, दर्श जैन पुत्र दीपक जैन, ह्रीम शर्मा पुत्र लोकेश शर्मा, कृष्णा साहू पुत्री लालचंद तेली, क्षितिज माथुर पुत्र अनुराग माथुर, कुलदीप चौधरी पुत्र जसराज जाट, लविश जैन पुत्र दिनेश जैन, मोहम्मद जीशान पुत्र मोहम्मद यूनुस, पार्थ उपाध्याय पुत्र उमादत्त उपाध्याय, प्रिंस चौधरी पुत्र शुभकरण चौधरी, राघव माहेश्वरी पुत्र मुकेश माहेश्वरी, राम साहू पुत्र लालचंद तेली, रुद्र कोड़वानी पुत्र नरेंद्र कोड़वानी, श्रेयांश जैन पुत्र भूपेंद्र जैन, सिद्धार्थ जैन पुत्र निर्मल जैन, तनिष्क पुत्र विद्या, वत्सल ओझा पुत्र विनोद ओझा, विजुल विजय पुत्री गोपीकिशन विजय, विशाल मीणा पुत्र मानसिंह मीणा, आरवी जैन पुत्री अनिल जैन, अधिष्ठा शर्मा पुत्री दीपक शर्मा, अदिति जैन पुत्री सुभाष जैन, अमाया शर्मा पुत्र लोकेश शर्मा, इशिका सुवालका पुत्री बलवंत सुवालका, जिनाली जैन पुत्री राजकुमार जैन, काव्या सोनी पुत्री मनीष सोनी, खुशी जाट पुत्री मुकेश जाट, लक्षिता धाभाई पुत्री अशोक गुर्जर, लावण्या मूंदड़ा पुत्री रमेश मूंदड़ा, नेहल कुमावत पुत्री कुंदन कुमावत, नियति कुमावत पुत्री कुंदन कुमावत, परिधि माहेश्वरी पुत्री महेश माहेश्वरी, पर्युशी जैन पुत्री अभिषेक जैन, श्रद्धा जैन पुत्री राकेश कुमार जैन एवं यथा जैन पुत्र मनीष जैन शामिल है।
संस्था के अध्यक्ष संजय कटारिया, सचिव आनंद सोनी, स्कूल निदेशक अजय जैन, प्रधानाचार्य एस एन खंडेलवाल, उपप्रधानाचार्य कैलाशचंद शर्मा ने परिणाम को संख्यात्मक एवं गुणात्मक दृष्टि से उत्कृष्ट बताते हुए सभी होनहार विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।