Local News
केकड़ी दौरे पर पुलिस अधीक्षक, कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित
Local News • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 24, 2026 • 6:36 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 24 मार्च। जिले के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला मंगलवार को केकड़ी दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केकड़ी वृताधिकारी (सीओ) कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां उन्हें पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। दौरे के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, गश्त व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील, केकड़ी पुलिस उपाधीक्षक हर्षित शर्मा, भिनाय थाना अधिकारी ओम शप्रकाश मीणा, सराणा थाना अधिकारी ममता शर्मा, सावर थाना अधिकारी राधेश्याम चौधरी, सदर थाना अधिकारी जगदीश प्रसाद चौधरी, सरवाड़ थाना अधिकारी रामपाल शर्मा एव केकड़ी शहर थाना अधिकारी अनिल शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 3 months ago
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Local News • 3 months ago
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
Local News • 3 months ago
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Local News • 3 months ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
Local News
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
3 months ago
Local News
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
3 months ago