केकड़ी। विजयवर्गीय समाज केकड़ी की नवगठित कार्यकारिणी का दो वर्षीय शपथ ग्रहण समारोह रविवार, 27 सितम्बर को विजयवर्गीय भवन में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय चुनाव अधिकारी रामस्वरूप विजयवर्गीय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजयमेरु प्रदेश अजमेर के प्रदेशाध्यक्ष राकेश विजयवर्गीय ने की। समारोह में चौधरी गोठ अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी, समाज के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र नायकवाल तथा केकड़ी विजयवर्गीय समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीताराम मुनिया सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।समारोह के दौरान विजयवर्गीय समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीताराम मुनिया सहित नवकार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया तथा उन्हें आगामी दो वर्षों के कार्यकाल के लिए पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर राजेश सेढानी, श्यामजी परवा एवं निहाल खुटेटा, मंत्री पद पर राकेश पाठोदिया, कोषाध्यक्ष पद पर कमल बोहरा तथा मीडिया प्रभारी पद पर सतीश विजयवर्गीय एवं विनोद परवा को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं युवा संयोजक एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रवि मुनिया को दायित्व दिया गया। इसके साथ ही महिला पार्षद अभिलाषा विजयवर्गीय का भी सम्मान किया गया।शपथ ग्रहण समारोह के दौरान समाज की एकता, संगठन को मजबूत करने, समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने समाज के हित में पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह में उपस्थित समाजबंधुओं ने नई कार्यकारिणी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि आगामी दो वर्षों में कार्यकारिणी समाज के विकास एवं उत्थान के लिए बेहतर कार्य करेगी।मीडिया प्रभारी सतीश विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए बताया कि नवकार्यकारिणी आगामी दो वर्षों में समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।