India Update News
KEKRI

ब्राह्मण महासभा की बैठक में युवा संगठन अध्यक्ष चयन पर बनी सहमति, विप्र महाकुंभ की तैयारियों पर मंथन

केकड़ी में राजस्थान ब्राह्मण महासभा खंड की बैठक में युवा संगठन अध्यक्ष के चयन को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी ब्राह्मण समाजों के युवा संगठन मिलकर एक नाम तय करेंगे। बैठक में 17 जून को विजयनगर में होने वाले विप्र महाकुंभ एवं यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा हुई तथा अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।

Govind Vaishnav • 4 months ago

KEKRI

सर्व समाज ने सौंपा ज्ञापन, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

26 मई को हुई कथित मारपीट और धमकी की घटना को लेकर सर्व समाज ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।

Govind Vaishnav • 4 months ago

KEKRI

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘स्वच्छ गांव-सुरक्षित जलवायु’ अभियान की गूंज

विश्व पर्यावरण दिवस पर पंचायत समिति केकड़ी की सभी ग्राम पंचायतों में "स्वच्छ गांव–सुरक्षित जलवायु" अभियान के तहत विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। मोलकिया और कालेड़ा कृष्ण गोपाल में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों में अधिकारियों ने ग्रामीणों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 की जानकारी दी, स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा ग्राम स्तर पर सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश जारी किए।

Govind Vaishnav • 4 months ago

KEKRI

गोपाल जी महाराज मंदिर की भूमि बचाने उतरा समाज, प्रशासन से लगाई गुहार

ग्राम सापंदा में मंदिर श्री गोपाल जी महाराज की भूमि पर विवाद, कथित अतिक्रमण और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार के मामले को लेकर वैष्णव (साधु) समाज ने शुक्रवार को एसडीएम सरवाड़ को ज्ञापन सौंपा। समाज ने आरोपियों की गिरफ्तारी, मंदिर भूमि की सुरक्षा, रास्ते का सीमांकन तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Govind Vaishnav • 4 months ago

KEKRI

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी साहिल बिश्ती गिरफ्तार

केकड़ी पुलिस ने दो साल पुराने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित 23 वर्षीय आरोपी साहिल बिश्ती को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को धर दबोचा।

Govind Vaishnav • 4 months ago

KEKRI

अवैध विस्फोटक का जखीरा बरामद, बोलेरो पकड़ी, दो आरोपी सलाखों के पीछे

सावर थाना पुलिस ने 'एरिया डोमिनेशन अभियान' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ एक बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Govind Vaishnav • 4 months ago

KEKRI

मालपुरा के पास भीषण सड़क हादसा, दीपक ट्रेडर्स व्यवसायी हरीश सिंधी की मौत, पत्नी व बहू गंभीर घायल, जयपुर में उपचार जारी

केकड़ी के अजमेरी गेट दीपक ट्रेडर्स व्यवसायी हरीश सिंधी, पुत्र स्वर्गीय शीतलदास सिंधी की मालपुरा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार जयपुर से केकड़ी लौट रहा था, तभी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में हरीश सिंधी की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनकी पत्नी, बहू घायल हो गए। पत्नी व बहू को गंभीर हालत में जयपुर में भर्ती कराया गया है। घटना से शहर और व्यापारिक समाज में शोक व्याप्त है।

Govind Vaishnav • 4 months ago

KEKRI

स्वच्छता रैली से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लसाडिया में ‘स्वच्छ ग्राम-स्वच्छ पर्यावरण’ अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ग्राम पंचायत लसाडिया में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान-2026 एवं विश्व पर्यावरण दिवस के तहत नेहरू युवा मंडल व जनभागीदारी द्वारा “स्वच्छ ग्राम-स्वच्छ पर्यावरण” कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वच्छता रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। अतिरिक्त विकास अधिकारी रमेश गुर्जर ने 1 से 5 जून तक होने वाले कार्यक्रमों, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-2026 और स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

Govind Vaishnav • 4 months ago

KEKRI

सास के घर में लाखों की चोरी का खुलासा: बहू ही निकली आरोपी, नकाबपोश डाकुओं की कहानी निकली झूठी

केकड़ी में सास के घर हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए बहू उषा देवी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चोरी के बाद नकाबपोश बदमाशों के घर में घुसने की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, एफएसएल जांच और पूछताछ के आधार पर मामला सुलझाया। आरोपी के कब्जे से 6.97 लाख रुपये नकद, करीब 10 तोला सोना और 480 ग्राम चांदी के आभूषण व बर्तन बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की पूछताछ कर रही है।

Govind Vaishnav • 4 months ago

EDUCATION

गुरुकुल शिक्षण प्रणाली : बालक का अतीत और भविष्य

गुरुकुल शिक्षण प्रणाली वैदिक काल की ऐसी शिक्षा पद्धति थी, जिसमें विद्यार्थी गुरु के सान्निध्य में रहकर शैक्षणिक, आध्यात्मिक, नैतिक और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करते थे। यह प्रणाली बालक के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और जीवन मूल्यों पर आधारित थी। ऋग्वेद में ब्रह्मचर्य को ज्ञान, आत्मबल और राष्ट्र निर्माण का आधार माना गया है। भगवान राम, कृष्ण, अर्जुन और चाणक्य जैसे महान व्यक्तित्वों ने इसी शिक्षा परंपरा से ज्ञान अर्जित किया। आधुनिक शिक्षा में गुरुकुल के मूल्यपरक तत्वों को शामिल करने से विद्यार्थियों में मानसिक, नैतिक और भावनात्मक विकास को बढ़ावा मिल सकता है।

Govind Vaishnav • 4 months ago

KEKRI

वैष्णव प्रीमियर लीग-2 का भव्य आगाज, उद्घाटन मुकाबले में वैष्णव मीडिया किंग विजयी

केकड़ी के पटेल स्टेडियम में वैष्णव युवा संगठन परिक्षेत्र के तत्वावधान में तीन दिवसीय वैष्णव प्रीमियर लीग (VPL) सीजन-2 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में वैष्णव मीडिया किंग ने वैष्णव वेनगार्ड को हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में 8 टीमें के 112 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं तथा कुल 15 मैच खेले जाएंगे। मुख्य अतिथि सोजीराम वैष्णव रहे। टूर्नामेंट में विजेता को 31 हजार और उपविजेता को 21 हजार रुपए पुरस्कार दिए जाएंगे। भोजन, आवास सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में समाजबंधुओं का सहयोग देखने को मिल रहा है। आयोजकों ने समाज से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Govind Vaishnav • 4 months ago

KEKRI

हिंगोनियां में ₹85.55 लाख लाभांश वितरण, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने किया गोदाम शिलान्यास

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने सरवाड़ क्षेत्र के हिंगोनियां में आयोजित श्रीराम ग्राम सेवा सहकारी समिति की आमसभा और जनकल्याण कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान किसानों और समिति सदस्यों को करीब ₹85.55 लाख का लाभांश वितरित किया गया तथा 500 एमटी क्षमता के गोदाम निर्माण का शिलान्यास हुआ। मंत्री चौधरी ने सहकारिता को ग्रामीण विकास और किसान समृद्धि की आधारशिला बताते हुए किसानों और ग्रामीणों के स्नेह व सहयोग के लिए आभार जताया।

Govind Vaishnav • 4 months ago

Home Explore Local Jobs