हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पीएम श्री विद्यालय में पौधरोपण, विद्यार्थियों को बांटे पौधे
केकड़ी के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 'हरियाळो राजस्थान–एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
Govind Vaishnav • 2 months ago
केकड़ी आगार को मिली 13 नई रोडवेज बसें, विधायक गौतम ने दिखाई हरी झंडी; 25 साल बाद पुराने कोटा रोड सहित कई नए मार्गों पर शुरू हुई बस सेवाएं
केकड़ी आगार को मिली 13 नई रोडवेज बसों को विधायक शत्रुघ्न गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई बसों के संचालन से देवली, बूंदी, भीलवाड़ा, ब्यावर, कोटा और अजमेर सहित दर्जनों गांवों को नियमित रोडवेज सेवा का लाभ मिलेगा। छह बसें 25 वर्ष बाद पुराने कोटा रोड पर केकड़ी-देवली मार्ग पर संचालित होंगी। विधायक ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों, किसानों, कर्मचारियों और आम यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी तथा भविष्य में नए मार्गों पर भी बस सेवाएं शुरू कराने के प्रयास जारी रहेंगे।
Govind Vaishnav • 2 months ago
गुरु पूर्णिमा पर गांधी पार्क में नवकुंडीय यज्ञ, योग गुरु जे.पी. सोनी का हुआ सम्मान
केकड़ी, 29 जुलाई। पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा पर गांधी पार्क में नवकुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें योग साधकों ने विश्व कल्याण, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना के साथ आहुतियां दीं। कार्यक्रम में मुख्य योग शिक्षक जे.पी. सोनी ने गुरु के महत्व और योग के लाभ बताए, जबकि सत्यनारायण सोनी ने यज्ञ के आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर योग परिवार ने जे.पी. सोनी एवं सत्यनारायण सोनी का सम्मान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष योग साधक शामिल हुए तथा अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
Govind Vaishnav • 2 months ago
चारभुजा मंदिर की धरोहर बचाने को जुटेंगे श्रद्धालु, ढाई बीघा भूमि पर मंथन, 31 जुलाई को होगी अहम बैठक
केकड़ी। श्री चारभुजा नाथ मंदिर प्रबंधन कार्यकारिणी समिति की बैठक 31 जुलाई को रात्रि 8 बजे पुरानी केकड़ी स्थित मंदिर परिसर में आयोजित होगी। बैठक में पुराना कोटा रोड स्थित मंदिर की करीब ढाई बीघा भूमि के संरक्षण एवं भविष्य की योजना पर चर्चा की जाएगी। समिति ने इसे मंदिर की अमूल्य धरोहर बताते हुए सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमी नागरिकों एवं समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सुझाव देने और मंदिर के संरक्षण व विकास में सहभागी बनने की अपील की है।
Govind Vaishnav • 2 months ago
केकड़ी को पुनः जिला बनाने की मांग, बार एसोसिएशन ने किया सद्बुद्धि यज्ञ, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
केकड़ी को पुनः जिला बनाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन का आंदोलन जारी है। मंगलवार को न्यायालय परिसर में सद्बुद्धि यज्ञ किया गया और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। अधिवक्ताओं ने जिला बहाली तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।
Govind Vaishnav • 2 months ago
केकड़ी को पुनः जिला बनाने की मांग, बार एसोसिएशन ने किया सद्बुद्धि यज्ञ, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
केकड़ी को पुनः जिला बनाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन का आंदोलन जारी है। मंगलवार को न्यायालय परिसर में सद्बुद्धि यज्ञ किया गया और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। अधिवक्ताओं ने जिला बहाली तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।
Govind Vaishnav • 2 months ago
10 साल पुराने एनडीपीएस मामले में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
केकड़ी सदर पुलिस ने 10 साल पुराने एनडीपीएस मामले में फरार स्थाई वारंटी प्रेमसुख विश्नोई को बीकानेर जिले से गिरफ्तार किया।
Govind Vaishnav • 2 months ago
बनक्या रानी मंदिर में उमड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सैलाब, डॉ. रघु शर्मा का मनाया जन्मदिन
सरवाड़ के बनक्या रानी मंदिर परिसर में पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं।
Govind Vaishnav • 2 months ago
वैष्णव युवा संगठन परिषद की चुनाव सभा में जयप्रकाश वैष्णव निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
केकड़ी में वैष्णव युवा संगठन परिषद की चुनाव सभा में जयप्रकाश वैष्णव निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। नई कार्यकारिणी गठित हुई और युवाओं ने सामाजिक एकता, संगठन मजबूती का संकल्प लिया।
Govind Vaishnav • 2 months ago
टांकावास के पास कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, बाइक सवार की मौत
सड़क हादसे ने छीनी 52 वर्षीय गोपाल कुमावत की जिंदगी...कार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम..
Govind Vaishnav • 2 months ago
लियो क्लब केकड़ी क्लासिक का सेवा कार्य, आन अकादमी में स्वास्थ्य जांच शिविर, 207 बच्चों की हुई जांच
केकड़ी में लियो क्लब केकड़ी क्लासिक की ओर से आन अकादमी विद्यालय में बाल स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 207 छात्र-छात्राओं की ईएनटी, सामान्य, दंत एवं नेत्र जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। विद्यार्थियों को प्रोत्साहन सामग्री भी वितरित की गई।
Govind Vaishnav • 2 months ago
23 मुकदमों का क्रिमिनल 'बाबा' गिरफ्तार: फ़िल्मी स्टाइल में पीछा, नाले में पलटी कार: 21 कारतूस और पिस्टल के साथ दबोचा गया कुख्यात तस्कर 'बाबा'
भिनाय पुलिस ने नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे कुख्यात हथियार तस्कर कुलदीप ठाकुर उर्फ 'बाबा' को खेतों में खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की कार नाले में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वह भाग रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल, 21 जिंदा कारतूस और स्विफ्ट कार जब्त की है। आरोपी पर कुल 23 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
Govind Vaishnav • 2 months ago