India Update News
KEKRI

केकड़ी में साइबर ठगी का पर्दाफाश, देशभर की ठगी का कनेक्शन केकड़ी से जुड़ा, बैंक खाता धारक गिरफ्तार: 18 दिन में खाते में आए 18 लाख, साइबर फ्रॉड में एक गिरफ्तार

केकड़ी पुलिस ने “म्यूल हंटर” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे बैंक खाते के धारक को गिरफ्तार किया। खाते में 18 दिनों में करीब 18 लाख रुपये की ठगी राशि देशभर से ट्रांसफर हुई थी।

Govind Vaishnav • 6 months ago

KEKRI

माली समाज ने मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती, रैली व रक्तदान का आयोजन, विधायक शत्रुघ्न गौतम रहे मुख्य अतिथि, 31 यूनिट रक्तदान कर दिया समाज सेवा का संदेश

केकड़ी में माली समाज द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शत्रुघ्न गौतम शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रतिमा पर माल्यार्पण, फुले के जीवन पर विचार, भव्य वाहन रैली और जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 31 यूनिट रक्तदान किया गया।

Govind Vaishnav • 6 months ago

KEKRI

केकड़ी बना राजस्थान का पहला फ्री वाई-फाई जोन, नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम बोले—आने वाला समय केकड़ी का, विकास की रफ्तार नहीं रुकेगी

केकड़ी को राजस्थान का पहला फ्री वाई-फाई जोन घोषित किया गया, जहां नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से 24 घंटे मुफ्त इंटरनेट सुविधा शुरू की। शहर के 8 प्रमुख स्थानों पर वाई-फाई प्वाइंट लगाए गए हैं, जिससे हजारों लोग जुड़ सकेंगे। इस दौरान करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी हुआ। मंत्री ने केकड़ी को भविष्य में डिजिटल और आधारभूत सुविधाओं वाला मॉडल शहर बनाने की बात कही, वहीं विधायक शत्रुघ्न गौतम ने इसे स्मार्ट सिटी की दिशा में बड़ा कदम बताया।

Govind Vaishnav • 6 months ago

KEKRI

मंत्री खर्रा का केकड़ी दौरा: फ्री वाई-फाई के साथ विकास योजनाओं का शुभारंभ

केकड़ी में राज्य सरकार की पहल के तहत 10 प्रमुख स्थानों पर फ्री वाई-फाई जोन शुरू किए गए, जिनका उद्घाटन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ भी हुआ। विधायक शत्रुघ्न गौतम ने 1254 करोड़ के कार्यों का उल्लेख करते हुए रिंग रोड और हाउसिंग योजना की मांग उठाई। मंत्री ने डिजिटल सुविधा और रोजगार बढ़ने का दावा किया।

Govind Vaishnav • 6 months ago

KEKRI

केकड़ी में नवकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक जाप, आर्यिका विनत श्री माताजी के सानिध्य में हुआ आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

केकड़ी के श्री ऋषभदेव जिनालय में विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक जाप का आयोजन हुआ। आर्यिका विनत श्री माताजी के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने महामंत्र की महत्ता बताई। आयोजन 108 देशों में हुआ, वहीं स्थानीय मंदिरों व विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Govind Vaishnav • 6 months ago

Local News

देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष

अजमेर में देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में पार्षद अतीक तंवर को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Anmol Sen • 6 months ago

KEKRI

विश्व होम्योपैथी व स्वास्थ्य दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर

विश्व होम्योपैथी एवं स्वास्थ्य दिवस पर केकड़ी के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ, जिसमें 47 मरीजों का परीक्षण कर परामर्श व दवाएं दी गईं। मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली और रोगों की रोकथाम के प्रति भी जागरूक किया गया।

Govind Vaishnav • 6 months ago

KEKRI

प्रतिभाओं का सम्मान: 66 विद्यार्थियों ने बढ़ाया श्री सुधासागर स्कूल का गौरव

केकड़ी के श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 66 विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित हुआ। शहर में टॉप रैंक हासिल करने वाले छात्रों का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया तथा तिलक, माला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। कक्षा 12वीं, 10वीं, 8वीं और 5वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

Govind Vaishnav • 6 months ago

Local News

6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

भिनाय थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए बान्दनवाडा क्षेत्र में एक ट्रक से 6.730 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त पाउडर बरामद कर आरोपी अनिल तोमर (29) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच सराना थाना पुलिस को सौंपी गई है।

Govind Vaishnav • 6 months ago

KEKRI

केकड़ी में स्मैक तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, महिला गिरफ्तार

केकड़ी शहर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए बघेरा रोड से स्मैक तस्करी के आरोप में 27 वर्षीय महिला कृष्णा सांसी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Govind Vaishnav • 6 months ago

KEKRI

अस्पताल परिसर से बाइक चोरी करने वाला आदतन अपराधी गिरफ्तार

केकड़ी पुलिस ने अस्पताल परिसर से बाइक चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी नेमीचंद गुर्जर को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ पहले से भी चोरी और नकबजनी के कई मामले दर्ज हैं।

Govind Vaishnav • 6 months ago

KEKRI

बार काउंसिल चुनाव: केकड़ी बार ने दिखाया दम, आहूजा के समर्थन में जुटे अधिवक्ता

केकड़ी बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव में नामांकन दाखिल करने पर मनोज आहूजा का भव्य स्वागत किया गया। वक्ताओं ने इसे केकड़ी बार के लिए ऐतिहासिक अवसर बताते हुए अधिवक्ताओं से एकजुट होकर आहूजा को समर्थन देने का आह्वान किया। सभी ने इसे व्यक्तिगत नहीं, बल्कि अधिवक्ता समाज की अस्मिता और सम्मान की सामूहिक लड़ाई बताया। समारोह में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने एकजुटता का संकल्प लेते हुए अधिकतम समर्थन सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई।

Govind Vaishnav • 6 months ago

Home Explore Local Jobs