कोहड़ा में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ का आगाज, सरोवर पूजन के साथ शुरू हुआ ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’
राजस्थान सरकार के ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत पंचायत समिति केकड़ी का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत कोहड़ा में आयोजित हुआ। विधायक शत्रुघ्न गौतम ने सरोवर पूजन कर ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। विकास अधिकारी दिशी शर्मा ने बताया कि 25 मई से 5 जून तक जल संरक्षण, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम विभिन्न स्तरों पर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
Govind Vaishnav • 4 months ago
गांधी पार्क योग कक्षा को राज्य स्तरीय सम्मान, योग शिक्षक जे.पी. सोनी सम्मानित
केकड़ी की गांधी पार्क स्थित योग कक्षा को कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय योग सेमिनार एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में आदर्श एवं उत्कृष्ट योग कक्षा के रूप में सम्मानित किया गया। योग शिक्षक जे.पी. सोनी को पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के मुख्य केंद्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थ देव ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राज्यभर से आए सैकड़ों योग साधकों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। सम्मेलन में योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। केकड़ी से करीब 50 योग साधक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
Govind Vaishnav • 4 months ago
सरकारी जमीन भी सुरक्षित नहीं? बंथली में बेखौफ खनन का आरोप, सरकारी जमीन पर माफियाओं का कब्जा! बंथली में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन
अजमेर जिले के सरवाड़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत कासीर के बंथली गांव में सरकारी भूमि पर अवैध खनन का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार खसरा नंबर 635 की राजकीय भूमि पर क्वार्ट्ज और फेल्डस्फर का क्रेन से दिन-रात अवैध दोहन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने खनन माफियाओं और स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। इससे सरकार को राजस्व नुकसान होने के साथ क्षेत्र में रोष व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से अविलंब सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Govind Vaishnav • 4 months ago
रात्या फायरिंग प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बोलेरो जब्त: जमीनी विवाद में हुई थी फायरिंग व जानलेवा हमला, पुलिस की विशेष टीम की कार्रवाई
सावर थाना क्षेत्र के ग्राम रात्या में जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 21 मई को हथियारबंद लोगों द्वारा जमीन पर कब्जे के प्रयास के दौरान फायरिंग और धारदार हथियारों से हमला किया गया था, जिसमें कई लोग घायल हुए। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस व अन्य साक्ष्य जुटाकर जांच की और गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी जब्त किया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Govind Vaishnav • 4 months ago
लड्डू-बाटी खाने के बाद ग्रामीण बीमार, कणौंज में सामूहिक भोज के बाद बिगड़ी तबीयत: एसडीओ ने अस्पताल पहुंचकर जाना मरीजों का हाल
कणौंज गांव में धार्मिक जागरण के बाद आयोजित सामूहिक भोज के पश्चात दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त की शिकायत पर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर एसडीओ सुरेश कुमार बलाई जिला चिकित्सालय पहुंचे और चिकित्सा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर बेहतर उपचार के निर्देश दिए। सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
Govind Vaishnav • 4 months ago
20 किलो डोडा पोस्त मामले में कार मालिक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सरवाड़ थाना पुलिस ने 20.240 किलो डोडा पोस्त बरामदगी मामले में प्रयुक्त आल्टो कार के मालिक हिमांशु खटीक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। कार्रवाई विशेष मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत की गई।
Govind Vaishnav • 4 months ago
नौतपा से पहले राहत की पहल, होमियोपैथी कॉलेज ने बांटी लू बचाव की नि:शुल्क दवा
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होमियोपैथी, केकड़ी ने लू बचाव जन-जागरूकता शिविर आयोजित कर 130 लोगों को नि:शुल्क औषधियां वितरित कीं। नौतपा के दौरान 25 मई से 2 जून तक प्रतिदिन नि:शुल्क औषधि वितरण अभियान भी चलाया जाएगा।
Govind Vaishnav • 4 months ago
हिन्दू पर्व-त्योहार सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति के आधार : अभिलाषा यादव
विश्व हिन्दू परिषद दुर्गावाहिनी के सप्तदिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस पर अभिलाषा यादव ने हिन्दू पर्व-त्योहारों को सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का आधार बताया। प्रशिक्षण वर्ग में बहनों को शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
Govind Vaishnav • 4 months ago
5 लाख हस्ताक्षरों के साथ 27 जुलाई को कलेक्ट्री पर गो सम्मान आह्वान अभियान का बड़ा प्रदर्शन
केकड़ी की ‘बढ़ते कदम गौशाला’ में गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण की बैठक आयोजित हुई, जिसमें आगामी रणनीति और कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। अभियान के तहत 27 जुलाई 2026 को जिला कलेक्ट्री पर विशाल प्रदर्शन होगा और प्रशासन को 5 लाख हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में महाराज पवनदास जी के सानिध्य में गौसंरक्षण और गौसम्मान को लेकर समाज को जागरूक करने का आह्वान किया गया। कई गोभक्त और समाजसेवी मौजूद रहे।
Govind Vaishnav • 4 months ago
एमएलडी समर कैंप ‘सनशाइन हब 2026’ में रचनात्मक गतिविधियों की धूम
एमएलडी इंटरनेशनल अकादमी, केकड़ी में आयोजित “समर कैंप सनशाइन हब 2026” के पांचवें दिन बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, अबेकस, लिप्पन आर्ट, कैलिग्राफी, मेहंदी, मानसिक गणित, योग और मंत्रोच्चारण जैसी गतिविधियों में भाग लिया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास और रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का माध्यम बन रहा है। नए रजिस्ट्रेशन गुरुवार से शुरू होंगे।
Govind Vaishnav • 4 months ago
भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ
भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ
Govind Vaishnav • 4 months ago
नकली पिस्टल से रील बनाकर दहशत फैलाने वाले चार युवक गिरफ्तार केकड़ी शहर पुलिस की कार्रवाई
केकड़ी शहर में नकली पिस्टल से रील बनाकर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। विशेष अभियान के तहत गश्त कर रही पुलिस टीम ने पटेल स्टेडियम के पास शोर-शराबा और नकली पिस्टल लहराते युवकों को पकड़ा। गिरफ्तार युवकों में राहुल, गणेश, विष्णु और विशाल शामिल हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी
Govind Vaishnav • 4 months ago