KEKRI
131 articlesकाली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं ने मनाया ब्लैक डे,चुनाव में - जो जिले की बात कहेगा, वही केकड़ी पर राज करेगा
रक्षाबंधन के पर्व पर भी केकड़ी जिला बहाली आंदोलन जारी रहा। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर ब्लैक डे मनाया और जिला बहाली तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया। निकाय एवं पंचायती राज चुनाव में ‘केकड़ी जिला’ की मांग को अपने एजेंडे में शामिल करने वाले प्रत्याशियों का समर्थन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही हर वार्ड में जनजागरण अभियान चलाने का फैसला किया गया। अंत में बालाजी महाराज को ज्ञापन सौंपकर केकड़ी को पुनः जिला बनाने की प्रार्थना की गई।
ट्रेलर सर्विस की आड़ में डोडा-पोस्त तस्करी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
भिनाय क्षेत्र में जिला स्पेशल टीम और पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई में 27.690 किलो डोडा-पोस्त, 99 ग्राम अफीम और 2.29 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामले दर्ज किए। पहली कार्रवाई में ट्रेलर सर्विस की आड़ में 23.560 किलो डोडा-पोस्त व अफीम, जबकि दूसरी कार्रवाई में खेड़ी के पास 4.130 किलो डोडा-पोस्त पकड़ा गया।
शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, कूदने की दी धमकी; पुलिस ने किया गिरफ्तार
उन्दरी गांव में शराब के नशे में एक युवक सार्वजनिक पानी की टंकी पर चढ़ गया और वहां से कूदने की धमकी देने लगा। युवक चोरी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था, जबकि दोनों पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची केकड़ी सदर थाना पुलिस ने समझाइश के बाद युवक जोधराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए अनिल मित्तल, रघु शर्मा बोले- केकड़ी को वापस जिला नहीं बनाया तो राजनीति छोड़ दूंगा
केकड़ी नगर पालिका चुनाव के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक रघु शर्मा ने माला, साफा और कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। मित्तल ने कहा कि केकड़ी का जिला दर्जा समाप्त होने से वे दुखी थे और केकड़ी के मान-सम्मान व स्वाभिमान के लिए उसे फिर जिला बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस में शामिल हुए हैं। वहीं रघु शर्मा ने कहा कि केकड़ी को वापस जिला नहीं बनाया गया तो वे राजनीति छोड़ देंगे। मित्तल के कांग्रेस में आने से निकाय चुनाव के सियासी समीकरण बदलने की चर्चा तेज है।
निकाय चुनाव को लेकर केकड़ी में सियासी शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस-भाजपा के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन
केकड़ी में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस कार्यालय में रघु शर्मा ने विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की, वहीं भाजपा कार्यालय का उद्घाटन कर शत्रुघ्न गौतम ने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। दोनों दलों ने शक्ति प्रदर्शन किया।
ट्रोली चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; चोरी की ट्रोली बरामद
केकड़ी सदर थाना पुलिस ने उन्दरी में ट्रोली चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 20 वर्षीय राजेश उर्फ राजू कहार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई ट्रोली बरामद कर ली। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भाजपा ने नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर की बैठक, 52 दावेदारों के आवेदन मिले
केकड़ी में भाजपा ने नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक कर चुनाव में जीत का संकल्प लिया। दावेदारों से 52 आवेदन प्राप्त हुए। नेताओं ने टिकट किसी एक को मिलने के बाद सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक शंभूदयाल बड़गुर्जर की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, उमड़े समर्थक, याद किए पुराने संस्मरण
केकड़ी में पूर्व विधायक शंभूदयाल बड़गुर्जर की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। विधायक शत्रुघ्न गौतम सहित नेताओं ने उनके राजनीतिक योगदान और संस्मरण याद किए।
देर रात संदिग्ध हालत में घूम रही थी नाबालिग, पुलिस ने रोका तो खुला राज
सावर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9.67 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद कर एक नाबालिग लड़की को निरूद्ध किया। पुलिस के अनुसार नाबालिग देर रात पण्डेर रोड पर स्मैक बेचने के लिए घूम रही थी। मामले में प्रकरण दर्ज कर स्मैक की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की जांच की जा रही है।
केकड़ी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
केकड़ी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। विधायक शत्रुघ्न गौतम मुख्य अतिथि रहे। उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार बलई ने ध्वजारोहण किया। 74 प्रतिभाओं का सम्मान हुआ। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विधायक शत्रुघ्न गौतम के नेतृत्व में निकली विधानसभा स्तरीय यात्रा, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत
विधायक शत्रुघ्न गौतम के नेतृत्व में केकड़ी में विधानसभा स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हजारों लोग तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ और पूरा शहर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर, पुलिस ने पीछा कर दबोचा—43.5 किलो डोडा पोस्त बरामद
केकड़ी सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 43 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी स्विफ्ट डिजायर कार से डोडा पोस्त लेकर जा रहे थे और बोगला में नाकाबंदी तोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर कृष्ण गोपाल कालेड़ा पावर हाउस के पास कार को रुकवाया। मौके से डोडा पोस्त और परिवहन में प्रयुक्त कार जब्त की गई। जब्त मादक पदार्थ व वाहन की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।