India Update News

KEKRI

152 articles
KEKRI

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए अनिल मित्तल, रघु शर्मा बोले- केकड़ी को वापस जिला नहीं बनाया तो राजनीति छोड़ दूंगा

केकड़ी नगर पालिका चुनाव के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक रघु शर्मा ने माला, साफा और कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। मित्तल ने कहा कि केकड़ी का जिला दर्जा समाप्त होने से वे दुखी थे और केकड़ी के मान-सम्मान व स्वाभिमान के लिए उसे फिर जिला बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस में शामिल हुए हैं। वहीं रघु शर्मा ने कहा कि केकड़ी को वापस जिला नहीं बनाया गया तो वे राजनीति छोड़ देंगे। मित्तल के कांग्रेस में आने से निकाय चुनाव के सियासी समीकरण बदलने की चर्चा तेज है।

Govind Vaishnav 1 month ago
KEKRI

निकाय चुनाव को लेकर केकड़ी में सियासी शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस-भाजपा के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन

केकड़ी में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस कार्यालय में रघु शर्मा ने विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की, वहीं भाजपा कार्यालय का उद्घाटन कर शत्रुघ्न गौतम ने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। दोनों दलों ने शक्ति प्रदर्शन किया।

Govind Vaishnav 1 month ago
KEKRI

ट्रोली चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; चोरी की ट्रोली बरामद

केकड़ी सदर थाना पुलिस ने उन्दरी में ट्रोली चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 20 वर्षीय राजेश उर्फ राजू कहार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई ट्रोली बरामद कर ली। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Govind Vaishnav 1 month ago
KEKRI

भाजपा ने नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर की बैठक, 52 दावेदारों के आवेदन मिले

केकड़ी में भाजपा ने नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक कर चुनाव में जीत का संकल्प लिया। दावेदारों से 52 आवेदन प्राप्त हुए। नेताओं ने टिकट किसी एक को मिलने के बाद सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया।

Govind Vaishnav 1 month ago
KEKRI

पूर्व विधायक शंभूदयाल बड़गुर्जर की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, उमड़े समर्थक, याद किए पुराने संस्मरण

केकड़ी में पूर्व विधायक शंभूदयाल बड़गुर्जर की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। विधायक शत्रुघ्न गौतम सहित नेताओं ने उनके राजनीतिक योगदान और संस्मरण याद किए।

Govind Vaishnav 1 month ago
KEKRI

देर रात संदिग्ध हालत में घूम रही थी नाबालिग, पुलिस ने रोका तो खुला राज

सावर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9.67 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद कर एक नाबालिग लड़की को निरूद्ध किया। पुलिस के अनुसार नाबालिग देर रात पण्डेर रोड पर स्मैक बेचने के लिए घूम रही थी। मामले में प्रकरण दर्ज कर स्मैक की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Govind Vaishnav 1 month ago
KEKRI

केकड़ी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

केकड़ी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। विधायक शत्रुघ्न गौतम मुख्य अतिथि रहे। उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार बलई ने ध्वजारोहण किया। 74 प्रतिभाओं का सम्मान हुआ। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

Govind Vaishnav 1 month ago
KEKRI

विधायक शत्रुघ्न गौतम के नेतृत्व में निकली विधानसभा स्तरीय यात्रा, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत

विधायक शत्रुघ्न गौतम के नेतृत्व में केकड़ी में विधानसभा स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हजारों लोग तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ और पूरा शहर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

Govind Vaishnav 2 months ago
KEKRI

नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर, पुलिस ने पीछा कर दबोचा—43.5 किलो डोडा पोस्त बरामद

केकड़ी सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 43 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी स्विफ्ट डिजायर कार से डोडा पोस्त लेकर जा रहे थे और बोगला में नाकाबंदी तोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर कृष्ण गोपाल कालेड़ा पावर हाउस के पास कार को रुकवाया। मौके से डोडा पोस्त और परिवहन में प्रयुक्त कार जब्त की गई। जब्त मादक पदार्थ व वाहन की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Govind Vaishnav 2 months ago
KEKRI

नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर, पुलिस ने पीछा कर दबोचा—43.5 किलो डोडा पोस्त बरामद

केकड़ी सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 43 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी स्विफ्ट डिजायर कार से डोडा पोस्त लेकर जा रहे थे और बोगला में नाकाबंदी तोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर कृष्ण गोपाल कालेड़ा पावर हाउस के पास कार को रुकवाया। मौके से डोडा पोस्त और परिवहन में प्रयुक्त कार जब्त की गई। जब्त मादक पदार्थ व वाहन की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Govind Vaishnav 2 months ago
KEKRI

केकड़ी में तिरंगा प्रभात फेरी, 550 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

केकड़ी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा प्रभात फेरी निकाली गई। नगर पालिका से शुरू हुई फेरी शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसमें राजकीय व निजी विद्यालयों के 550 छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। नगर पालिका की ओर से विद्यार्थियों को फलाहार भी वितरित किया गया।

Govind Vaishnav 2 months ago
KEKRI

नवजात के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्तनपान जरूरी, चिकित्सकों ने किया जागरूक

केकड़ी के राजकीय जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू विभाग में विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन समारोह आयोजित हुआ। सप्ताहभर चली जागरूकता गतिविधियों के तहत प्रश्नोत्तरी व पोस्टर प्रतियोगिताएं हुईं। विशेषज्ञों ने स्तनपान के महत्व पर जानकारी दी तथा प्रतियोगिता विजेताओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया।

Govind Vaishnav 2 months ago
Home Explore Local Jobs