India Update News

KEKRI

152 articles
KEKRI

डिस्कवर बाइक पर ले जा रहे थे स्मैक, पुलिस ने पकड़ा

सरवाड़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 3.77 ग्राम स्मैक बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त आरजे 01 एसजे 1567 डिस्कवर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। रघुनाथपुरा-जड़ाना बेरी मार्ग पर की गई इस कार्रवाई में शाहरुख खान और नासीर हुसैन को पकड़ा गया। थाना प्रभारी रामपाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Govind Vaishnav 3 months ago

गले पर हाथ गया तो उड़ गए होश, कथा में पार हो गई सोने की चेन, भक्ति में लीन थे लोग, चोरनियां कर गईं हाथ की सफाई

सरवाड़। अमृतारामजी की कथा के दौरान दो महिलाओं की सोने की चेन चोरी होने के मामले में सरवाड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिल्ली निवासी दो महिला आरोपियों चांदनी और अम्बिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों को कोटा से पकड़ा। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई एक सोने जैसी धातु की चेन बरामद की गई। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Govind Vaishnav 3 months ago
KEKRI

दो कारें, 45 किलो डोडा पोस्ट और पुलिस की घेराबंदी... केकड़ी में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब

केकड़ी। डीएसटी अजमेर और केकड़ी सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 45 किलो 415 ग्राम अवैध डोडा पोस्ट बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त दो स्विफ्ट डिजायर कारें भी जब्त की हैं। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है। मुखबिर की सूचना पर कालेड़ा गांव के पास नाकाबंदी कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमल चौधरी और हरिराम उर्फ डिफ्टी के रूप में हुई है, जबकि एक आरोपी गणेश जाट मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Govind Vaishnav 3 months ago
KEKRI

केकड़ी को मिली दो बड़ी सौगातें, आरएसआरडीसी ऑफिस खुला, पशु चिकित्सालय भवन निर्माण शुरू

केकड़ी को विकास की दो बड़ी सौगातें मिलीं। विधायक शत्रुघ्न गौतम ने आरएसआरडीसी प्रोजेक्ट ऑफिस का उद्घाटन किया तथा 3.82 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।

Govind Vaishnav 4 months ago
KEKRI

गोविंद नारायण शर्मा को पुनः मिली मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी

अजमेर में गोविंद नारायण शर्मा को पुनः मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (समग्र शिक्षा) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। शिक्षा जगत ने स्वागत करते हुए उनके अनुभव से जिले में शिक्षा योजनाओं के प्रभावी संचालन की उम्मीद जताई है।

Govind Vaishnav 4 months ago
KEKRI

अजगरा के पास सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल

केकड़ी के निकट अजगरा गांव के पास बुधवार शाम करीब 7 बजे जगपुरा निवासी हेमराज पुत्र छोटू दास वैष्णव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि बाइक चलाते समय अचानक सामने पशु आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायल को तत्काल राजकीय चिकित्सालय, केकड़ी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अजमेर रेफर कर दिया। वर्तमान में उनका उपचार अजमेर में जारी है।

Govind Vaishnav 4 months ago
KEKRI

मंदिरों की जमीन बचाने के लिए सड़क पर उतरा वैष्णव समाज, मंदिरों की डोहली भूमि पर कब्जों के खिलाफ पुजारी समाज का प्रदर्शन, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

केकड़ी क्षेत्र में मंदिरों की डोहली भूमि पर कथित अतिक्रमण और अवैध कब्जों के विरोध में पुजारी वैष्णव समाज ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समाज ने केकड़ी के लक्ष्मीनारायण मंदिर, सरसड़ी के बालाजी मंदिर तथा सापणदा सहित विभिन्न स्थानों की मंदिर भूमि पर कब्जों का आरोप लगाते हुए जांच, सीमांकन और अतिक्रमण हटाने की मांग की। ज्ञापन में सापणदा में पुजारी परिवार की महिलाओं के साथ हुई मारपीट की घटना का भी उल्लेख किया गया। समाज ने चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा

Govind Vaishnav 4 months ago
KEKRI

ब्राह्मण महासभा की बैठक में युवा संगठन अध्यक्ष चयन पर बनी सहमति, विप्र महाकुंभ की तैयारियों पर मंथन

केकड़ी में राजस्थान ब्राह्मण महासभा खंड की बैठक में युवा संगठन अध्यक्ष के चयन को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी ब्राह्मण समाजों के युवा संगठन मिलकर एक नाम तय करेंगे। बैठक में 17 जून को विजयनगर में होने वाले विप्र महाकुंभ एवं यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा हुई तथा अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।

Govind Vaishnav 4 months ago
KEKRI

सर्व समाज ने सौंपा ज्ञापन, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

26 मई को हुई कथित मारपीट और धमकी की घटना को लेकर सर्व समाज ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।

Govind Vaishnav 4 months ago
KEKRI

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘स्वच्छ गांव-सुरक्षित जलवायु’ अभियान की गूंज

विश्व पर्यावरण दिवस पर पंचायत समिति केकड़ी की सभी ग्राम पंचायतों में "स्वच्छ गांव–सुरक्षित जलवायु" अभियान के तहत विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। मोलकिया और कालेड़ा कृष्ण गोपाल में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों में अधिकारियों ने ग्रामीणों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 की जानकारी दी, स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा ग्राम स्तर पर सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश जारी किए।

Govind Vaishnav 4 months ago
Home Explore Local Jobs