KEKRI
152 articlesलड्डू-बाटी खाने के बाद ग्रामीण बीमार, कणौंज में सामूहिक भोज के बाद बिगड़ी तबीयत: एसडीओ ने अस्पताल पहुंचकर जाना मरीजों का हाल
कणौंज गांव में धार्मिक जागरण के बाद आयोजित सामूहिक भोज के पश्चात दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त की शिकायत पर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर एसडीओ सुरेश कुमार बलाई जिला चिकित्सालय पहुंचे और चिकित्सा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर बेहतर उपचार के निर्देश दिए। सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
20 किलो डोडा पोस्त मामले में कार मालिक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सरवाड़ थाना पुलिस ने 20.240 किलो डोडा पोस्त बरामदगी मामले में प्रयुक्त आल्टो कार के मालिक हिमांशु खटीक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। कार्रवाई विशेष मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत की गई।
नौतपा से पहले राहत की पहल, होमियोपैथी कॉलेज ने बांटी लू बचाव की नि:शुल्क दवा
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होमियोपैथी, केकड़ी ने लू बचाव जन-जागरूकता शिविर आयोजित कर 130 लोगों को नि:शुल्क औषधियां वितरित कीं। नौतपा के दौरान 25 मई से 2 जून तक प्रतिदिन नि:शुल्क औषधि वितरण अभियान भी चलाया जाएगा।
हिन्दू पर्व-त्योहार सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति के आधार : अभिलाषा यादव
विश्व हिन्दू परिषद दुर्गावाहिनी के सप्तदिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस पर अभिलाषा यादव ने हिन्दू पर्व-त्योहारों को सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का आधार बताया। प्रशिक्षण वर्ग में बहनों को शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
5 लाख हस्ताक्षरों के साथ 27 जुलाई को कलेक्ट्री पर गो सम्मान आह्वान अभियान का बड़ा प्रदर्शन
केकड़ी की ‘बढ़ते कदम गौशाला’ में गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण की बैठक आयोजित हुई, जिसमें आगामी रणनीति और कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। अभियान के तहत 27 जुलाई 2026 को जिला कलेक्ट्री पर विशाल प्रदर्शन होगा और प्रशासन को 5 लाख हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में महाराज पवनदास जी के सानिध्य में गौसंरक्षण और गौसम्मान को लेकर समाज को जागरूक करने का आह्वान किया गया। कई गोभक्त और समाजसेवी मौजूद रहे।
एमएलडी समर कैंप ‘सनशाइन हब 2026’ में रचनात्मक गतिविधियों की धूम
एमएलडी इंटरनेशनल अकादमी, केकड़ी में आयोजित “समर कैंप सनशाइन हब 2026” के पांचवें दिन बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, अबेकस, लिप्पन आर्ट, कैलिग्राफी, मेहंदी, मानसिक गणित, योग और मंत्रोच्चारण जैसी गतिविधियों में भाग लिया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास और रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का माध्यम बन रहा है। नए रजिस्ट्रेशन गुरुवार से शुरू होंगे।
भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ
भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ
नकली पिस्टल से रील बनाकर दहशत फैलाने वाले चार युवक गिरफ्तार केकड़ी शहर पुलिस की कार्रवाई
केकड़ी शहर में नकली पिस्टल से रील बनाकर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। विशेष अभियान के तहत गश्त कर रही पुलिस टीम ने पटेल स्टेडियम के पास शोर-शराबा और नकली पिस्टल लहराते युवकों को पकड़ा। गिरफ्तार युवकों में राहुल, गणेश, विष्णु और विशाल शामिल हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी
केकड़ी अस्पताल में रक्त की कमी पर सामाजिक संगठनों की पहल, शिविर में 31 यूनिट रक्त संग्रह
जिला चिकित्सालय केकड़ी के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए सावर चिकित्सालय में सामाजिक संगठनों के संयुक्त सानिध्य में लघु रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भीषण गर्मी के बावजूद 31 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। असलम हुसैन ने 41वां और राजेश जांगिड़ ने 55वां रक्तदान किया। भारत विकास परिषद ने रक्तदाताओं के लिए फल-फ्रूट की व्यवस्था की। शिविर को सफल बनाने में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं केकड़ी ब्लड बैंक टीम ने सहयोग दिया।
आरजीएचएस बदलावों के विरोध में राजस्व कर्मचारियों का प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
आरजीएचएस योजना में कथित बदलाव, पदोन्नत तहसीलदारों की पदस्थापना और अन्य वित्तीय मांगों को लेकर राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ ने प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया। सोमवार को केकड़ी सहित प्रदेशभर में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर जिला कलेक्टरों व उपखंड अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने सरकार पर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर आंदोलन को अगले चरण में उग्र किया जाएगा। केकड़ी में हरगोविन्द सिंह राठौड़ के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया।
केकड़ी में पीडब्ल्यूडी कार्यालय की पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस-परिजनों ने समझाइश से उतारा
केकड़ी के अजमेर रोड स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर में एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। युवक ने कुछ लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाने की बात कही। टंकी पर चढ़ने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आत्महत्या की चेतावनी दी। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक हर्षित शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस, परिजनों और प्रशासन की समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा रही और यातायात भी प्रभावित हुआ।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विद्यार्थियों ने विज्ञान संवाद में लिया भाग
केकड़ी। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 के अवसर पर जयपुर स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ साइंटिफिक रिसर्च में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थी जितेश लोधा ने वेस्ट मैनेजमेंट आधारित मॉडल प्रस्तुत किया, जिसे रिसर्च हेतु बीआईएसआर भेजा जाएगा। कार्यक्रम में विज्ञान क्लब प्रभारी परिचय पांड्या एवं जिला समन्वयक बृजराज शर्मा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने भाग लिया।