KEKRI
152 articlesकल केकड़ी आएंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, 1258 करोड़ की फोरलेन सड़क परियोजना की रखेंगे आधारशिला
केकड़ी में शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 1258 करोड़ रुपये की फोरलेन सड़क परियोजना का शिलान्यास करेंगे। प्रथम चरण में 475 करोड़ रुपये के कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी। दौरे से पहले जिला कलेक्टर लोक बंधु और पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
झोपड़ी खाली नहीं करने पर हमला, बेटे के सिर पर सरिये से वार; तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
टांटोटी में झोपड़ी खाली कराने को लेकर हुए विवाद में युवक पर लोहे के सरिये से हमला करने का आरोप लगा है। घायल के सिर पर 15-16 टांके आए हैं। पीड़िता की रिपोर्ट पर सराना थाना पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगा, 11 जुलाई को जिला बहाली का ज्ञापन सौंपेगा बार एसोसिएशन
11 जुलाई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के केकड़ी दौरे के दौरान बार एसोसिएशन ने जिला बहाली के मुद्दे पर शिष्टाचार भेंट और ज्ञापन सौंपने के लिए उपखंड अधिकारी के माध्यम से समय मांगा है।
फर्जी दत्तक पुत्र बन 65.50 लाख की जमीन का सौदा, तीन पर केस
केकड़ी के 79 वर्षीय कानाराम गुर्जर की शिकायत पर न्यायालय के आदेश से केकड़ी शहर थाने में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने स्वयं को फर्जी दत्तक पुत्र बताकर 65.50 लाख रुपये में जमीन का इकरारनामा कर लिया। परिवादी का दावा है कि उन्होंने कभी किसी को गोद नहीं लिया था और इसकी सार्वजनिक सूचना वर्ष 2016 में प्रकाशित भी कराई थी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटियाली के मंदिर से चांदी का मुकुट और छत्र चोरी मामले का आरोपी गिरफ्तार
सावर थाना पुलिस ने घटियाली गांव के मंदिर से चांदी का मुकुट, छत्र और कुंडल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा चोरी गया सामान बरामद करने के प्रयास जारी हैं। कार्रवाई विशेष धरपकड़ अभियान के तहत की गई।
केकड़ी की धरा से 'जनतंत्र तक अपडेट' का शुभारंभ, एडीएम चंद्रशेखर भंडारी ने किया विमोचन
केकड़ी की धरा से नए समाचार पत्र 'जनतंत्र तक अपडेट' का शुभारंभ हुआ। प्रथम अंक का विमोचन अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने किया। मुख्य संपादक पवन कुमार राठी ने निष्पक्ष एवं जनहितैषी पत्रकारिता का संकल्प दोहराया। विधायक शत्रुघ्न गौतम, पूर्व विधायक डॉ. रघु शर्मा और NIELIT के कार्यकारी निदेशक डॉ. संजीव गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं और पत्रकारों ने समाचार पत्र के सफल एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
बीसलपुर बांध जाने से पहले सावधान! कही पैंथर न कर दे अटैक, सेफ्टी वॉल पर बैठा दिखा पैंथर
बीसलपुर बांध क्षेत्र में पैंथर की मौजूदगी का दावा करने वाला 45 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में सतर्कता बढ़ गई है। वीडियो में रात के समय पैंथर बांध की सेफ्टी वॉल पर बैठा दिखाई दे रहा है। देवली थाना प्रभारी ने ग्रामीणों और राहगीरों से रात में वन क्षेत्र से गुजरते समय सावधानी बरतने की अपील की है। इससे पहले 18 जनवरी को केकड़ी के मेवदाकला में वन विभाग के ट्रैप कैमरे में भी पैंथर कैद हुआ था।
जिला कलक्टर ने किया केकड़ी नगरपालिका के शहरी सेवा शिविर का आकस्मिक निरीक्षण
अजमेर जिला कलक्टर लोक बन्धु ने केकड़ी नगरपालिका के शहरी सेवा शिविर-2026 का औचक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रकरणों के त्वरित निस्तारण, सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने, आवासीय पट्टों को प्राथमिकता देने तथा प्री-कैम्प व फॉलोअप गतिविधियों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
2 जुलाई को होगा नवीन रामद्वारा भवन का भव्य लोकार्पण
केकड़ी। नवीन रामद्वारा भवन के 2 जुलाई को होने वाले भव्य लोकार्पण महोत्सव एवं कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर रामद्वारा सेवा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए समितियों का गठन किया गया। संत जग बल्लभराम भंडारी महाराज ने सेवा, सत्संग और हरिनाम स्मरण का महत्व बताते हुए भवन की सार्थकता नियमित सत्संग से होने की बात कही। समिति ने बताया कि सुबह 9:15 बजे बिजासन माता मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी तथा दोपहर 12:15 बजे आचार्य श्री रामदयालजी महाराज के करकमलों से नवीन रामद्वारा भवन का लोकार्पण होगा। समारोह में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
सूने मकान में चोरी, नकदी व सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर
केकड़ी के न्यू श्री रतन नगर में सूने मकान में चोरी। अज्ञात चोर करीब 30 हजार रुपये नकद, सोने के दो जोड़ी कानों के आभूषण, एक अंगूठी और चांदी के सामान चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार समारोह में गया हुआ था। सुबह लौटने पर घर का सामान बिखरा और अलमारी टूटी मिली। पीड़ित गोवर्धन सिंह ने सिटी थाना केकड़ी में सूचना दी, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
केकड़ी में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पालिका रंगमंच में उपखण्ड स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम पर हुए आयोजन में सैकड़ों नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। एसडीएम सुरेश कुमार बलाई ने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की कला बताते हुए नियमित योगाभ्यास का संदेश दिया। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम के अंत में मतदान की शपथ दिलाई गई तथा प्रतिभागियों को फलाहार एवं जूस वितरित किया गया।
हथियार के दम पर रौब झाड़ने वाला युवक गिरफ्तार, Arms Act के तहत कार्रवाई, देसी पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार
सरवाड़ थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को देसी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी क्षेत्र में अवैध हथियार के बल पर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है। थाना प्रभारी रामपाल शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई कर शिशुपाल गुर्जर (31) निवासी रामपाली, थाना केकड़ी सदर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त और उसके स्रोत की भी पड़ताल कर रही है।