India Update News

KEKRI

152 articles
KEKRI

केकड़ी में विधायक शत्रुघ्न गौतम का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया, कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम का जन्मदिन बुधवार को क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से विधायक गौतम को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर गौसेवा, मंदिर दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

Govind Vaishnav 2 months ago
KEKRI

केकड़ी में 4.623 किलो डोडा पोस्त और 110 ग्राम अफीम जब्त, एक गिरफ्तार

केकड़ी शहर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 किलो 623 ग्राम डोडा पोस्त और 110 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस ने मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर भीलवाड़ा निवासी 41 वर्षीय रमेश जाट को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Govind Vaishnav 2 months ago
KEKRI

इंस्टाग्राम पर टोपीदार बंदूक के साथ रील बनाकर फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार

सरवाड़ थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ रील बनाकर दहशत फैलाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध टोपीदार बंदूक बरामद की। आरोपी के पास हथियार का कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं था।

Govind Vaishnav 2 months ago
KEKRI

केकड़ी में सात दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का समापन, 774 मरीजों का उपचार

केकड़ी में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से आयोजित सात दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का समापन हुआ। शिविर में 448 पुरुषों और 326 महिलाओं सहित कुल 774 मरीजों ने विभिन्न आयुर्वेदिक एवं पंचकर्म उपचार का लाभ लिया। समापन समारोह में चिकित्सकों, चिकित्सा कर्मियों और सहयोगी स्टाफ का सम्मान किया गया। आयोजकों ने शिविर को मानव सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

Govind Vaishnav 2 months ago
KEKRI

स्मैक बेचने निकली महिला गिरफ्तार, 8.60 लाख की स्मैक और 1.31 लाख रुपए नकद जब्त

सावर थाना पुलिस ने 42.95 ग्राम स्मैक के साथ 26 वर्षीय महिला भावना सांसी को गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की कीमत करीब 8.60 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने स्मैक बिक्री के 1.31 लाख रुपए नकद और इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी जब्त किया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Govind Vaishnav 2 months ago
KEKRI

लायंस क्लब केकड़ी की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, 30 नए सदस्य जुड़े; 7 भामाशाहों ने नि:शुल्क नेत्र शिविर की घोषणा की

लायंस क्लब केकड़ी का पदस्थापना समारोह होटल लक्ष्मी पैलेस में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली, 30 नए सदस्यों को क्लब की सदस्यता दिलाई गई। समारोह में सात भामाशाहों ने नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित कराने की घोषणा की, जबकि सेवा कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों सम्मान किया गया।

Govind Vaishnav 2 months ago
KEKRI

सीएलजी बैठक में शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर हुआ मंथन

केकड़ी सिटी थाने में आयोजित सीएलजी, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी एवं ग्राम रक्षक बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, जलभराव, पानी की निकासी, नालों पर अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने सदस्यों के सुझाव सुनकर समस्याओं के समाधान के लिए समन्वित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Govind Vaishnav 2 months ago
KEKRI

अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर न्यायालय परिसर में लगे 51 पौधे, हर पौधे की जिम्मेदारी एक अधिवक्ता को सौंपी

अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर जिला बार एसोसिएशन केकड़ी ने न्यायालय परिसर में 51 पौधों का रोपण किया। प्रत्येक पौधे के संरक्षण और पालन-पोषण की जिम्मेदारी एक-एक अधिवक्ता को सौंपी गई। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान बार पदाधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया।

Govind Vaishnav 2 months ago
KEKRI

लायंस क्लब केकड़ी में शनिवार को पदस्थापना समारोह, नई कार्यकारिणी करेगी कार्यभार ग्रहण

केकड़ी: लायंस क्लब केकड़ी की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह शनिवार शाम होटल लक्ष्मी पैलेस में आयोजित होगा। समारोह में अध्यक्ष दिनेश स्वरूप मेवाड़ा सहित नई कार्यकारिणी पदभार ग्रहण करेगी, जबकि 24 नए सदस्यों को सेवा और समर्पण की शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व प्रांतपाल सुरेश गोयल मुख्य अतिथि और पूर्व बहुप्रांतीय अध्यक्ष अविनाश शर्मा पदस्थापना अधिकारी के रूप में मौजूद रहेंगे।

Govind Vaishnav 2 months ago
KEKRI

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने एसडीएम सुरेश कुमार को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 24 जुलाई तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर आरटीई भुगतान, निरीक्षण व्यवस्था सहित विभिन्न मांगों का 24 जुलाई तक समाधान करने की मांग की, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी।

Govind Vaishnav 2 months ago
KEKRI

केकड़ी में 880 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री ने 575.28 करोड़ की फोरलेन परियोजना के प्रथम चरण का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केकड़ी में नसीराबाद-सरवाड़-केकड़ी-देवली फोरलेन के प्रथम चरण का शिलान्यास किया। साथ ही लगभग 880 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित किया।

Govind Vaishnav 3 months ago
KEKRI

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 15 जुलाई से सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर व ड्रोन पायलट भर्ती शिविर

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 15 जुलाई से सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर व ड्रोन पायलट भर्ती शिविर

Govind Vaishnav 3 months ago
Home Explore Local Jobs