India Update News

KEKRI

152 articles
KEKRI

मीणों का नयागांव में बजरी अतिक्रमण के विरोध में ग्रामीणों का धरना

मीणों का नयागांव में सरकारी भूमि पर बजरी अतिक्रमण के विरोध में ग्रामीणों ने पूर्व अध्यक्ष विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में एडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से शिकायत के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। एक घंटे इंतजार के बाद भी एडीएम ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे, जिस पर विश्वजीत सिंह ज्ञापन कक्ष के बाहर रखकर ग्रामीणों के साथ लौट गए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Govind Vaishnav 5 months ago
KEKRI

सरकारी भूमि पर अवैध खनन: जेसीबी जब्त

सरवाड़ पुलिस ने गुन्दाली की सरकारी भूमि पर अवैध मिट्टी खनन करते हुए एक बिना नंबर की जेसीबी जब्त की। कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देशन में की गई।

Govind Vaishnav 5 months ago
KEKRI

केकड़ी पुलिस का बड़ा खुलासा: नाबालिग गिरोह पकड़ा, 15 बाइक बरामद

केकड़ी पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 नाबालिगों के गिरोह का पर्दाफाश किया और उनके कब्जे से 15 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। आरोपी शादी समारोहों में वेटर बनकर रेकी करते थे और कई जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। एक अन्य आरोपी को जयपुर पुलिस को सौंपा गया है।

Govind Vaishnav 5 months ago
KEKRI

केकड़ी पुलिस का बड़ा खुलासा: नाबालिग गिरोह पकड़ा, 15 बाइक बरामद

केकड़ी पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 नाबालिगों के गिरोह का पर्दाफाश किया और उनके कब्जे से 15 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। आरोपी शादी समारोहों में वेटर बनकर रेकी करते थे और कई जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। एक अन्य आरोपी को जयपुर पुलिस को सौंपा गया है।

Govind Vaishnav 5 months ago
KEKRI

युवा साहित्यकार करन सिंह राठौड़ की प्रथम काव्य कृति ‘तुझसे मिलना है ज़िंदगी’ का लोकार्पण

केकड़ी के हिंगोनियां निवासी युवा साहित्यकार करन सिंह राठौड़ की पहली काव्य कृति ‘तुझसे मिलना है ज़िंदगी’ का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें विधायक शत्रुघ्न गौतम सहित कई साहित्यकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने पुस्तक की सराहना करते हुए इसे जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाने वाली संवेदनशील कृति बताया। कार्यक्रम में साहित्यकारों का सम्मान भी किया गया तथा बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Govind Vaishnav 5 months ago
KEKRI

केकड़ी में 17 मई से दुर्गावाहिनी का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग

केकड़ी में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा दुर्गावाहिनी का सप्त दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 17 से 24 मई तक आयोजित होगा, जिसमें चित्तौड़ प्रांत की करीब 300 युवतियां भाग लेंगी। गीता भवन में आयोजित बैठक में वर्ग की तैयारियों पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को शारीरिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा।

Govind Vaishnav 5 months ago
KEKRI

केकड़ी में 17 मई से दुर्गावाहिनी का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग

केकड़ी में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा दुर्गावाहिनी का सप्त दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 17 से 24 मई तक आयोजित होगा, जिसमें चित्तौड़ प्रांत की करीब 300 युवतियां भाग लेंगी। गीता भवन में आयोजित बैठक में वर्ग की तैयारियों पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को शारीरिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा।

Govind Vaishnav 5 months ago
KEKRI

तपती गर्मी में भी जिला बहाली को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी

केकड़ी में जिला दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने 28 अप्रैल को भीषण गर्मी के बावजूद विरोध प्रदर्शन किया और जागरूकता रैली निकाली। वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिला समाप्त करने के निर्णय को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा गया कि इससे विकास कार्य ठप हो गए हैं और जनता को प्रशासनिक व न्यायिक कार्यों के लिए दूर जाना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि जिला बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा और इसे जनआंदोलन बनाया जाएगा।

Govind Vaishnav 5 months ago
KEKRI

अकेली महिलाओं को बनाते थे निशाना, गिरोह का खुलासा, धक्का-मुक्की के बीच उड़ाया 2.5 तोले का हार, तीन महिलाएं गिरफ्तार

सरवाड़ में बस में चढ़ते समय भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला के गले से 2.5 तोले का सोने का हार चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने आरोपितों को पकड़कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी महिलाएं गिरोह बनाकर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर जेवर चोरी करती थीं।

Govind Vaishnav 5 months ago
KEKRI

केकड़ीवासियों के लिए खुशखबरी: भीषण गर्मी में ‘सिटी वाटर पार्क’ बना सुकून का नया ठिकाना

केकड़ी में भीषण गर्मी के बीच “सिटी वाटर पार्क” लोगों के लिए नया राहत और मनोरंजन केंद्र बनकर उभरा है। होटल छाया के पीछे स्थित इस पार्क में बच्चों और बड़ों के लिए अलग-अलग पूल, स्लाइड्स और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। किफायती दरों (₹150–₹200) पर एंट्री के साथ यहां परिवार के साथ समय बिताने, पार्टी और आयोजन करने की भी सुविधा है। सुबह 9 से शाम 7 बजे तक खुलने वाला यह पार्क शहरवासियों के लिए गर्मी में सुकून का नया ठिकाना बन गया है।

Govind Vaishnav 5 months ago
KEKRI

केकड़ी में बाइक सवार से दिनदहाड़े लूट

केकड़ी के पारा गांवके समीप दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने बाइक सवार मार्बल व्यवसायी जितेंद्र पर हमला कर ₹2 लाख नकद और सोने की चेन लूट ली। वारदात के दौरान झड़प में बदमाशों की एक बाइक मौके पर छूट गई और वे दूसरी बाइक से फरार हो गए। हमले में घायल जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।

Govind Vaishnav 5 months ago
KEKRI

आईजी राजेन्द्र सिंह का केकड़ी दौरा: पुलिस व्यवस्था की गहन समीक्षा, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के सख्त निर्देश

अजमेर रेंज के आईजी राजेन्द्र सिंह ने केकड़ी सीओ ऑफिस और सिटी थाने का निरीक्षण कर पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अपराध गोष्ठी में उन्होंने कानून व्यवस्था मजबूत रखने, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और अवैध खनन, मादक पदार्थ तस्करी व साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही महिला, बाल एवं वंचित वर्ग से जुड़े मामलों में त्वरित जांच और कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

Govind Vaishnav 5 months ago
Home Explore Local Jobs