KEKRI
152 articlesसेवा के लिए सम्मानित हुईं केकड़ी की आशा सहयोगिनियां
केकड़ी में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत राजकीय जिला चिकित्सालय में आंगन सेवा मिलन कार्यक्रम हुआ। शहर के 8 आंगनबाड़ी केंद्रों की आशा सहयोगिनियों को माला, पौधा और मुख्यमंत्री का संदेश देकर सम्मानित किया गया।
केकड़ी में विजयवर्गीय समाज की नवकार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
केकड़ी में विजयवर्गीय समाज की नवगठित कार्यकारिणी का दो वर्षीय शपथ ग्रहण समारोह विजयवर्गीय भवन में हुआ। अध्यक्ष सीताराम मुनिया सहित सभी पदाधिकारियों ने शपथ ली। समारोह में समाज की एकता, संगठन मजबूती, युवाओं को जोड़ने और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। समाजबंधुओं ने नई कार्यकारिणी का स्वागत किया।
हॉकी में केकड़ी का दबदबा! 17 वर्ष में केकड़ी, 19 वर्ष में गुलगांव बना जिला विजेता
केकड़ी में 70वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। 17 वर्ष वर्ग में केकड़ी और 19 वर्ष वर्ग में गुलगांव की टीम ने जूनिया को 1-0 से हराकर जिला विजेता का खिताब अपने नाम किया।
हॉकी में केकड़ी का दबदबा! 17 वर्ष में केकड़ी, 19 वर्ष में गुलगांव बना जिला विजेता
केकड़ी में 70वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। 17 वर्ष वर्ग में केकड़ी और 19 वर्ष वर्ग में गुलगांव की टीम ने जूनिया को 1-0 से हराकर जिला विजेता का खिताब अपने नाम किया।
केकड़ी की खेल प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान, कल्पेश और कनिष्का का राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन
केकड़ी के श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दो विद्यार्थियों ने खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। कल्पेश माहेश्वरी का 19 वर्ष आयु वर्ग राइफल शूटिंग और कनिष्का राठौड़ का क्रिकेट में राज्य स्तर पर चयन हुआ। दोनों खिलाड़ी 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
केकड़ी में कृषि भूमि पर कॉलोनी का खेल!
केकड़ी में कृषि भूमि पर कथित अवैध कॉलोनी विकसित करने का मामला गरमाया। शिकायतकर्ताओं ने बिना भूमि रूपांतरण, पालिका अनुमति व RERA पंजीकरण के प्लॉट बिक्री का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
ब्याज पर ब्याज का खेल! पप्पू सांसी के मकान पर पुलिस का छापा, 10 खाली चेक और लाखों की स्टाम्प बरामद, केकड़ी सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
केकड़ी सदर थाना पुलिस ने अवैध साहूकारी और ब्याज माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खवास निवासी पप्पू सांसी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के मकान से 45 से 50 लाख रुपए की स्टाम्प पर लिखापढ़ी और 10 खाली बैंक चेक बरामद किए। मामले में जांच जारी है।
केकड़ी नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम जारी
16 सितंबर से नामांकन, 17 को होगी जांच, 18 सितंबर को नाम वापसी; 21 सितंबर को मतदान
केकड़ी नगर पालिका चुनाव: कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, रघु शर्मा बोले—विकास के विजन के साथ मैदान में उतरी पार्टी
केकड़ी में नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कार्यकर्ता सम्मेलन किया। रघु शर्मा ने विकास के विजन और केकड़ी को पुनः जिला बनाने का संकल्प जताया। अनिल मित्तल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए 40 प्रत्याशियों के साथ चुनाव लड़ने का आह्वान किया।
काली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं ने मनाया ब्लैक डे,चुनाव में - जो जिले की बात कहेगा, वही केकड़ी पर राज करेगा
रक्षाबंधन के पर्व पर भी केकड़ी जिला बहाली आंदोलन जारी रहा। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर ब्लैक डे मनाया और जिला बहाली तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया। निकाय एवं पंचायती राज चुनाव में ‘केकड़ी जिला’ की मांग को अपने एजेंडे में शामिल करने वाले प्रत्याशियों का समर्थन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही हर वार्ड में जनजागरण अभियान चलाने का फैसला किया गया। अंत में बालाजी महाराज को ज्ञापन सौंपकर केकड़ी को पुनः जिला बनाने की प्रार्थना की गई।
ट्रेलर सर्विस की आड़ में डोडा-पोस्त तस्करी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
भिनाय क्षेत्र में जिला स्पेशल टीम और पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई में 27.690 किलो डोडा-पोस्त, 99 ग्राम अफीम और 2.29 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामले दर्ज किए। पहली कार्रवाई में ट्रेलर सर्विस की आड़ में 23.560 किलो डोडा-पोस्त व अफीम, जबकि दूसरी कार्रवाई में खेड़ी के पास 4.130 किलो डोडा-पोस्त पकड़ा गया।
शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, कूदने की दी धमकी; पुलिस ने किया गिरफ्तार
उन्दरी गांव में शराब के नशे में एक युवक सार्वजनिक पानी की टंकी पर चढ़ गया और वहां से कूदने की धमकी देने लगा। युवक चोरी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था, जबकि दोनों पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची केकड़ी सदर थाना पुलिस ने समझाइश के बाद युवक जोधराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।